Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

मंगलसूत्र छीनने वाले ने किया आत्मसमर्पण।

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंगलसूत्र छीनने वाले ने किया आत्मसमर्पण। - LALITPUR, उत्तर प्रदेश

मंगलसूत्र छीनने वाले ने किया आत्मसमर्पण।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1061/2026 धारा 304(2)/317(2) BNS में आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त- 1आसिफ उर्फ अन्ना पुत्र महबूब खां उम्र 30 वर्ष निवासी मुहल्ला चौबयाना थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को गिरफ्तार कर, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया। बताया गया है कि श्रीमती सपना कुशवाहा पत्नी राजेश का नवरात्रि के पहले दिन सुबह सुबह मंगलसूत्र छीन लिया था जब वह जल चढ़ाने मंदिर गई थी।कोतवाली पुलिस द्वारा 03 पुलिस टीमों का गठन कर मुकदमा उपरोक्त में लगातार सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य संकलित किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही व स्वंय के पकडे जाने के डर से अभियुक्त आसिफ उपरोक्त द्वारा कोतवाली ललितपुर में आत्मसमर्पण किया गया, अभियुक्त आसिफ उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि साहब दिनांक 11.10.2026 को सुबह 5.30 बजे रघुनाथ जी मन्दिर चौबयाना के पास से अंधेरे का फायदा उठाकर एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से भाग गया था। उक्त घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही थी तथा कई लोगो से पूछताछ कर रही थी । इससे पहले भी ललितपुर पुलिस ने कई अपराधियों को मुठभेड में घायल किया था जिससे मै काफी डर गया था और मुझे लगा मै पकडा जाउंगा इसलिये मैने आज आत्मसमर्पण कर दिया है । गिरफ्तारी करने वाले टीम-में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
error: Content is protected !!