Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

महापौर प्रसन्नचंद मेहता आयुक्त के साथ किया निरीक्षण

16 Oct 2026, 12:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महापौर प्रसन्नचंद मेहता आयुक्त के साथ किया निरीक्षण - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर, 15 अक्टूबर।

दशहरे पर पहले रामसवारी मार्ग होगा दुरुस्त
– महापौर प्रसन्नचंद मेहता आयुक्त के साथ किया निरीक्षण
– फतेहपोल से जालोरी गेट तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा
– सड़क, सीवरेज, सफाई और रोड लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

दशहरे के अवसर पर जोधपुर में निकलने वाली पारंपरिक रामसवारी को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर प्रसन्नचंद मेहता और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने गुरुवार को फतेहपोल से जालोरी गेट तक रामरथ सवारी के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अधिकारी और स्थानीय पार्षद भी साथ रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने रामसवारी मार्ग की सड़क व्यवस्था, सीवरेज, सफाई और रोड लाइट की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दशहरे से पहले पूरे मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत करवाने, झूलते बिजली के तारों को ठीक करवाने और सीवरेज के गंदे पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।

महापौर के सख्त निर्देश, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान और व्यवस्थाओं में सुधार के कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए
आमजन से भी की सहयोग की अपील

महापौर ने शहरवासियों से स्वच्छ एवं सुंदर जोधपुर बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कचरा संग्रहण के बाद कचरा संग्रहण प्वाइंट या सड़क पर कचरा नहीं फेंकें। शहर में यातायात के दबाव को देखते हुए सीवरेज लाइनों की सफाई रात्रि में करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने बताया कि अत्यधिक क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों को बदलने का कार्य भी किया जाएगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar16 Oct

खानपुर पंचायत समिति चुनाव: 52 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, नामांकन का कल अंतिम दिन

खानपुर। पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा,…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित
Didwana-Kuchaman16 Oct

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित

डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…

पूरी खबर पढ़ें →
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी चौपाल व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Didwana-Kuchaman16 Oct

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी चौपाल व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डीडवाना-कुचामन जिले में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे "सशक्त बालिका-सुरक्षित…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित
Didwana-Kuchaman16 Oct

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित

डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Oct

राजस्थान में विशेष अभियान के तहत फॉर्म-6 के 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

जयपुर, /डीडवाना कुचामन -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 वर्ष आयु वर्ग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!