Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

महेश वैष्णव के इलाज में समाज का सहयोग जारी, अस्पताल बिल में छूट का आश्वासन

15 Oct 2026, 09:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महेश वैष्णव के इलाज में समाज का सहयोग जारी, अस्पताल बिल में छूट का आश्वासन - UDAIPUR, राजस्थान

खबर का असर: महेश वैष्णव के इलाज में समाज का सहयोग जारी, अस्पताल बिल में छूट का आश्वासन

पूर्व में परिवार को मिली ₹80 हजार की आर्थिक सहायता के बाद समाजजन पहुंचे अस्पताल, परिजनों को दिया संबल

उदयपुर | निशांत पंडित

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव के उपचार में वैष्णव वैरागी समाज की ओर से सहयोग का सिलसिला जारी है। सड़क दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद महेश वैष्णव को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण उनके उपचार में आर्थिक कठिनाइयां सामने आईं।

समाजजनों की अपील और सहयोग से पूर्व में मरीज के परिवार को करीब 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। अब मरीज की कुशलक्षेम जानने और उपचार में मिल रही सहायता की जानकारी लेने के लिए गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे वैष्णव वैरागी समाज के प्रतिनिधि उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित उदय हॉस्पिटल पहुंचे।

डॉ. उदय भौमिक से की बिल में छूट की मांग

अस्पताल पहुंचे समाजजनों ने महेश वैष्णव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संबल दिया और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उदय हॉस्पिटल के चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक से मरीज के स्वास्थ्य और उपचार पर हो रहे खर्च को लेकर चर्चा की गई।

समाजजनों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल के बिल में रियायत देने का आग्रह किया। इस पर डॉ. भौमिक ने सहमति जताते हुए अकाउंटेंट के माध्यम से यथासंभव छूट दिलाने तथा अपनी ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

रामचंद्र वैष्णव की पहल से जुटा समाज

इस पूरे प्रयास में फलीचड़ा निवासी रामचंद्र वैष्णव, उद्घोषक एवं वैष्णव चिंतक, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपचार में रियायत के लिए अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया और समाजजनों से महेश वैष्णव के उपचार में सहयोग की अपील की। इसके बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के समाजजनों ने आगे आकर आर्थिक सहायता प्रदान की।

समाज की इस पहल से मरीज के परिवार को आर्थिक संबल मिला है। हालांकि, उपचार का खर्च जारी रहने के कारण परिवार को आगे भी सहायता की आवश्यकता है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं, भामाशाहों, संगठनों और समाज के अन्य लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल

महेश वैष्णव के उपचार के लिए समाजजनों की ओर से किया जा रहा सहयोग यह दर्शाता है कि संकट की घड़ी में सामाजिक एकजुटता किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ा संबल बन सकती है। आर्थिक सहायता के साथ अस्पताल के बिल में रियायत दिलाने की पहल से भी परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।
Nuh15 Oct

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण :…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण
Nuh15 Oct

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। नूंह,…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक
Bahraich15 Oct

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!