Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

पंचायत चुनाव: गुरूवार तक 43 नामांकन हुए जमा 109 व्यक्तियों को वितरित किए गए 169 नाम निर्देशन पत्र, शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि

16 Oct 2026, 12:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंचायत चुनाव: गुरूवार तक 43 नामांकन हुए जमा 109 व्यक्तियों को वितरित किए गए 169 नाम निर्देशन पत्र, शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि - PALI, राजस्थान

पंचायत चुनाव: गुरूवार तक 43 नामांकन हुए जमा
109 व्यक्तियों को वितरित किए गए 169 नाम निर्देशन पत्र, शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि

पाली 15 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने के तीसरे दिन अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। गुरुवार तक कुल 43 नामांकन पत्र जमा हुए है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए गुरुवार तक कुल 109 व्यक्तियों को 169 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से अब तक 43 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। गुरुवार को 24 व्यक्तियों की ओर से कुल 29 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार निर्धारित है। अभ्यर्थी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे।
17 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा -ईआरओ राणावत ने बताया कि निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान प्राप्त नामांकन पत्रों की निर्धारित नियमों के अनुसार जांच की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लक्ष्मण कुमावत, अभिषेक चतुर्वेदी, युजवेन्द्र खेमलानी, जयपाल सिंह, ताराचंद सेजू, मीठालाल चांवरिया, साहिल जोशी, मोहित जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,नगरी अस्पताल में इलाज जारी
Dhamtari16 Oct

करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,नगरी अस्पताल में इलाज जारी

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम नवागांव सांकरा में करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।
Karnal16 Oct

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।
Karnal16 Oct

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!