Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

अब ATM से पैसे की तरह मिलेगा राशन, झारखंड में नई शुरुआत

16 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अब ATM से पैसे की तरह मिलेगा राशन, झारखंड में नई शुरुआत - धनबाद, झारखंड

राशन एटीएम से पैसे की तरह गेहूं और चावल निकलेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में जल्द राशन एटीएम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके लिए डीसी कार्यालय के पीछे जगह का चयन किया गया है। राशन
धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बहुत जल्द राशन एटीएम लगेगी।

राशन एटीएम से पैसे की तरह गेहूं और चावल निकलेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में जल्द राशन एटीएम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके लिए डीसी कार्यालय के पीछे जगह का चयन किया गया है। राशन एटीएम लगने से पीडीएस दुकानदारों की मनमानी खत्म होगी।

वहीं सही वजन से कार्डधारक को राशन मिलेगा, जिससे आमलोगों को हर बार की किचकिच से राहत मिलेगी। वर्तमान में वजन से कम राशन देने की शिकायतें आ रही हैं।

इसपर विभागीय अधिकारी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे पीडीएस दुकानदारों की मनमानी बढ़ी हुई है। मशीन ऑटोमेटिक, दिनभर खुली रहेगी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार राशन एटीएम पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगी।

यह दिनभर खुली रहेगी, जिससे कार्डधारकों को डीलर की दुकान खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे किसी भी समय आकर अपना राशन ले सकेंगे।

राशन लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है। कार्डधारियों को राशन एटीएम में अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर पहचान सत्यापित करनी होगी। सत्यापन होते ही राशन एटीएम में दर्ज मात्रा के अनुसार गेहूं और चावल बाहर निकल जाएगा।

मशीन में सही वजन के साथ कार्डधारक को राशन मिलेगा, जिससे कम राशन मिलने की भी शिकायत खत्म हो जाएगी।पीडीएस दुकानदारों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अभी हमेशा शिकायतें मिलती हैं कि पीडीएस दुकानदार समय पर दुकान नहीं खोलते हैं। दुकान से कम अनाज देते हैं या अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देते हैं।

राशन एटीएम लगने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी। राशन एटीएम में पूरा हिसाब डिजिटल रहेगा और केंद्र सरकार के सर्वर से सीधे जुड़ा रहेगा।

खाद्य वितरण की पूरी व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी।इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसओ पंकज कुमार ने बताया कि धनबाद जिले में जल्द राशन एटीएम लगेगी। राशन एटीएम की शुरुआत हो रही है।

अभी डीसी ऑफिस के पीछे जगह चिह्नित की गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

सबकुछ सही रहा तो यह मशीन सभी जगहों पर लगेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय
Azamgarh16 Oct

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनीपत में दर्दनाक हादसा…एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग, पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Kurukshetra16 Oct

सोनीपत में दर्दनाक हादसा…एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग, पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 108 गोशाला में देर रात उस…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के बाल देखभाल संस्थानों में CCTV को लेकर सख्त एडवाइजरी, निजी मोबाइल-लैपटॉप से कनेक्शन पर रोक; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
Kurukshetra16 Oct

हरियाणा के बाल देखभाल संस्थानों में CCTV को लेकर सख्त एडवाइजरी, निजी मोबाइल-लैपटॉप से कनेक्शन पर रोक; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुश्री तृप्ति श्योराण ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच

सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!