Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Dehat

टिकट की दावेदारी को लेकर सपा में घमासान: कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े समर्थक, जनता ने उठाए सवाल

16 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टिकट की दावेदारी को लेकर सपा में घमासान: कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े समर्थक, जनता ने उठाए सवाल - KANPUR DEHAT, उत्तर प्रदेश

कानपुर देहात (रसूलाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर मची रार अब सड़कों पर आ चुकी है।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की रसूलाबाद विधानसभा सीट पर आयोजित 'पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन' में गुरुवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में ही दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद सीट पर वर्चस्व की जंग
सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और नीलम कठेरिया के समर्थकों के बीच टिकट की दावेदारी को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हुई।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर जवाबी नारेबाजी होने लगी। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मर्यादा लांघते और माहौल को गरमाता देख मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को खुद बीच-बचाव के लिए उतरना पड़ा।

उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उग्र समर्थकों को शांत कराया और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की नसीहत दी। जनता में चर्चा— "जो अपनी लोकसभा की एक सीट नहीं संभाल पा रहे, वो प्रदेश क्या संभालेंगे?"
सपा के इस अंदरूनी घमासान और प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर अब क्षेत्र की जनता में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

स्थानीय जनता और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि जो नेतृत्व कन्नौज जैसी महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र की महज एक विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं को एकजुट नहीं रख पा रहा और अपनों को ही नहीं संभाल पा रहा, वह भला पूरे उत्तर प्रदेश को क्या संभालेगा? जनता का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की गुटबाजी पार्टी के दावों पर बड़े सवाल खड़े करती है।

सम्मेलन में सरकार को घेरने की कोशिश, लेकिन अंदरूनी कलह पड़ी भारी
हालांकि, सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खाद और डीजल के दामों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कार्यकर्ताओं से साल 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

लेकिन, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंच पर हुए इस हंगामे और जनता के बीच उपजे अविश्वास के बाद सपा के लिए रसूलाबाद में राह आसान नहीं होने वाली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय
Azamgarh16 Oct

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने राप्ती घाट का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कार्रवाई, नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल संतकबीरनगर से संबद्ध; एडी हेल्थ करेंगे शिकायतों की जांच

सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में EVM की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण, CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया⅔
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में EVM की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण, CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया⅔

सिद्धार्थनगर, 15 अक्टूबर 2026। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Siddharthnagar16 Oct

सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

डुमरियागंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा…

पूरी खबर पढ़ें →
वजीरगंज कस्बे में विद्युत सप्लाई पूर्ण तरीके से बाधित नागरिकों में आक्रोश
Gonda16 Oct

वजीरगंज कस्बे में विद्युत सप्लाई पूर्ण तरीके से बाधित नागरिकों में आक्रोश

संवाददाता प्रभाकर वर्मा गोंडा के वजीरगंज कस्बे में 2 दिनों से विद्युत आपूर्ति पूर्ण तरीके से बाधित है…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!