जिला स्तरीय केसरी कुमार एवं अंतर अखाड़ा प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला स्तरीय केशरी कुमार एवं अंतर अखाड़ा प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान।
*नूंह, 16 अक्टूबर।* जिला नूंह में खेलों को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय केशरी कुमार एवं अंतर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे बैडमिंटन हॉल, नूंह में किया जाएगा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
जिला खेल अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्धारित आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां भाग ले सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की, ताकि वे इस आयोजन का लाभ उठा सकें।
जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

तावडू सदर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी : चार दिन बाद अपहृत दो वर्षीय प्रिंस सकुशल बरामद, दंपति…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana .जे. डा. नरेश सिंगल की कोर्ट ने बहू से रेप के दोषी…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्व खाद्य दिवस पर नशामुक्ति का संदेश, 450 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प । नूंह। विश्व खाद्य दिवस के…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 108 गोशाला में देर रात उस…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुश्री तृप्ति श्योराण ने…
पूरी खबर पढ़ें →
जिले में सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालन करवाने के लिए रेवाड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।