महारास डांडिया उत्सव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर, 16 अक्टूबर
जोधपुर से ब्यूरो चीफ नंदकिशोर शर्मा महेंद्र बोहरा रिपोर्टर खास रिपोर्ट
महिला पीजी महाविद्यालय में महारास डांडिया उत्सव, रैपर WHYSOKA( उर्फ अक्षय मुथा ) I की मौजूदगी में झूमीं छात्राएं
जोधपुर, 16 अक्टूबर। महिला पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को महारास डांडिया उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
महाविद्यालय के एस.एन. जोधावत मेमोरियल हॉल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रैपर एवं हसल 5 के रनर-अप WHYSOKAI (व्हायसोकाई) उर्फ अक्षय मुथा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। छात्राओं ने सामूहिक गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशी माथुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
महारास डांडिया उत्सव में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवी रंग में रंग दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नशामुक्त समाज की शुरुआत केवल कानून से नहीं,…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / रावतभाटा नगर में आए दिन हो रही डॉग बाइट एवं मंकी बाइट की…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू:खोरी कलां में बंदरों का खूनी आतंक, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति **चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी, गया ने प्रशस्ति-पत्र देकर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के औरैया में रामसुगर और रानी राजपूत…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण कम करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।