Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Meerut

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी

16 Oct 2026, 05:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी - MEERUT, उत्तर प्रदेश

पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।
शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो?

रविता ने कहा-

" मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई।
इसके बाद अमरदीप ने कहा-

" मेरे मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।
इसके बाद दोनों फूट-फूट कर रोने लगे।

ACJM-12 जयवीर सिंह नागर ने नीला ड्रम हत्याकांड का नाम लिए बगैर कहा- 'केवल काट डालना ही जघन्य अपराध नहीं है।'

जज ने फैसले में सती सावित्री का जिक्र किया। कहा- 'पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत करती है, लेकिन यहां प्रेमी के साथ ये कृत्य किया जो माफी लायक नहीं है।' जज ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर माना और पेन तोड़कर फेंक दिया।

मेरठ कोर्ट ने पिछले 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले 14 अक्टूबर को नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई थी। सौरभ राजपूत के भाई राहुल और उनकी मां रेनू देवी भी कोर्ट पहुंची थीं।
17 अप्रैल, 2025 की रात रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सांप डसने से मौत दिखाने के लिए बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था।

हत्या के 60 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। एसीजेएम जयवीर सिंह नागर की कोर्ट में 551 दिन में 87 तारीखें और 12 से ज्यादा गवाहों के बयान हुए। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने रविता और अमरदीप को दोषी करार दे दिया।
अमित की मां मुनेश ने कहा, "बस यही कहना चाहूंगी कि उन्हें फांसी की सजा मिल गई। इससे हमारी आत्मा को शांति मिली है और हमारे बच्चे को भी इंसाफ मिला है। हमें उम्मीद थी कि अदालत हमें न्याय देगी। अदालत ने सही फैसला सुनाया है।

अब अमित के तीनों बच्चों को कैसे पालूंगी, क्या करूंगी, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन मैं उन्हें पालूंगी, जैसे भी मुझसे हो सकेगा। जब उन्होंने मेरे बच्चे के बारे में नहीं सोचा, तो मैं उनके बच्चों को जरूर पालूंगी। हम अपने केस के फैसले से बहुत खुश हैं कि उन्हें फांसी की सजा मिली।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने जिले के उच्च अधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित
Bahraich16 Oct

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने जिले के उच्च अधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित

*अपराध निरोधक समिति बहराइच की टीम ने जिले के उच्चधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित* बहराइच। उत्तर प्रदेशीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Oct

सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!

🚨🌸 **बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार, कोला बस्ती से दबिश के दौरान पकड़ा गया**
Saharanpur16 Oct

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार, कोला बस्ती से दबिश के दौरान पकड़ा गया**

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार,…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल! समझौते के बाद साथ रह रहे दंपति का लिया गया फीडबैक, सम्मानित कर मजबूत रिश्तों का दिया संदेश
error: Content is protected !!