Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

44 साल बाद उषा गर्ग को मिला न्याय, महापौर के हाथों भूखंड का पट्टा पाकर छलक पड़े खुशी के आंसू

16 Oct 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
44 साल बाद उषा गर्ग को मिला न्याय, महापौर के हाथों भूखंड का पट्टा पाकर छलक पड़े खुशी के आंसू - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : चार दशक से अधिक समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रही उषा गर्ग का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। महापौर प्रसन्न चंद मेहता की पहल और नगर निगम प्रशासन के प्रयासों से 44 साल पुराने भूखंड आवंटन मामले का समाधान निकला और उषा गर्ग को वैकल्पिक भूखंड का पट्टा सौंपा गया। पट्टा हाथ में आते ही उषा गर्ग भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
उपायुक्त ललित सिंह ने बताया कि कीर्ति नगर आवासीय योजना के सेक्टर-सी में वर्ष 1982-83 में उनके पति स्वर्गीय विमल स्वरूप गर्ग को लॉटरी के माध्यम से 30×60 वर्गफीट का भूखंड संख्या 49 आवंटित किया गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार भूखंड की पूरी राशि जमा करवा दी गई थी, लेकिन मौके पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा होने और उसे एक्सचेंज डीड जारी किए जाने के कारण गर्ग परिवार को भूखंड का भौतिक कब्जा नहीं मिल सका। पति के निधन के बाद भी उषा गर्ग ने अपने अधिकार की लड़ाई जारी रखी। वह लंबे समय तक संबंधित विभागों में न्याय की गुहार लगाती रहीं। वर्ष 2023 से पहले उन्होंने जेडीए के बाहर धरना दिया और अगस्त 2025 से नगर निगम में लगातार धरने पर बैठकर अपने हक की मांग उठाती रहीं। महापौर प्रसन्न चंद मेहता, उपमहापौर विजय सिंह पंवार, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन और उपायुक्त ललित सिंह की मौजूदगी में पट्टा सौंपे जाने का यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अपना अधिकार मिलने पर उषा गर्ग ने महापौर और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
विमल स्वरूप गर्ग को तत्कालीन नगर सुधार न्यास, जोधपुर की ओर से कीर्ति नगर आवासीय योजना के सेक्टर-सी में भूखंड संख्या 49, आकार 30×60 वर्गफीट, आवंटित किया गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार भूखंड की पूरी राशि जमा करवा दी गई थी, लेकिन मौके पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा होने और उसे एक्सचेंज डीड जारी किए जाने के कारण गर्ग परिवार को भूखंड का भौतिक कब्जा नहीं मिल सका। इसके बाद विमल स्वरूप गर्ग की पत्नी उषा गर्ग ने मूल भूखंड के बदले उसी योजना में दूसरा भूखंड आवंटित करने की मांग उठाई। पति के निधन के बाद भी उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी और संबंधित विभागों के चक्कर काटने के साथ धरने का रास्ता अपनाया।

धरने से लेकर पट्टा मिलने तक जारी रहा संघर्ष

उषा गर्ग वर्ष 2023 से पहले जेडीए के बाहर धरने पर बैठीं। इसके बाद अगस्त 2025 से नगर निगम में लगातार धरना देकर अपने अधिकार की मांग करती रहीं। लंबे संघर्ष के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में 10 फरवरी 2024 को प्रस्ताव पारित कर उन्हें उसी योजना में समान क्षेत्रफल और समान कीमत का वैकल्पिक भूखंड देने का निर्णय लिया गया। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर की ओर से 21 अगस्त 2026 को सक्षम स्वीकृति जारी होने के बाद आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके तहत कीर्ति नगर आवासीय योजना, सेक्टर-सी में 30×60 वर्गफीट आकार का वैकल्पिक भूखंड आवंटित कर पट्टा सौंपा गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोधपुर के कलाकार की कला को मिला आशीर्वाद! चिन्मय जोशी ने स्वामी अवधेशानंद गिरी जी को भेंट किया उनका स्केच
Jodhpur15 Nov

जोधपुर के कलाकार की कला को मिला आशीर्वाद! चिन्मय जोशी ने स्वामी अवधेशानंद गिरी जी को भेंट किया उनका स्केच

जोधपुर : जिले के युवा कलाकार चिन्मय जोशी ने अपनी कला से एक बार फिर दिल जीत लिया।…

पूरी खबर पढ़ें →
बडवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब के नशे में ओवर लोड वाहन चालक पर की कार्रवाई , मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए जप्त किया
Katni15 Nov

बडवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब के नशे में ओवर लोड वाहन चालक पर की कार्रवाई , मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए जप्त किया

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड…

पूरी खबर पढ़ें →
छट महापर्व पर महापौर प्रीती सूरी ने नगर वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं,,लोक आस्था, सूर्य उपासना त्याग एवं समर्पण का अनुपम पर्व है छठ महापर्व
चिचपल्ली येथे आढळलेल्या अज्ञात मृतदेहाची ओळख पटली; मृत व्यक्तीचे नाव राजू मनोहर पेटकर
Chandrapur15 Nov

चिचपल्ली येथे आढळलेल्या अज्ञात मृतदेहाची ओळख पटली; मृत व्यक्तीचे नाव राजू मनोहर पेटकर

चिचपल्ली येथे आढळलेल्या अज्ञात मृतदेहाची ओळख पटली; मृत व्यक्तीचे नाव राजू मनोहर पेटकर चंद्रपूर : चंद्रपूर जिल्ह्यातील चिचपल्ली…

पूरी खबर पढ़ें →
सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डाला छठ पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश आजमगढ़। फूलपु
सड़क पर गड्ढों का साम्राज्य! पाली-पोड़ी मार्ग पर हादसों को खुला न्योता, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार?
Korba15 Nov

सड़क पर गड्ढों का साम्राज्य! पाली-पोड़ी मार्ग पर हादसों को खुला न्योता, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार?

🚨 सड़क पर गड्ढों का कब्जा! पाली-पोड़ी मार्ग बना हादसों का रास्ता, जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब जागेंगे? पाली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!