कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का संघ के प्रचारकों पर बयान निंदनीय, माफी मांगें – मनीष पुरोहित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मनीष पुरोहित ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपरलीक के आरोपों से घिरे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को RSS पर बोलने से पहले उसके इतिहास को जानना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्याग, तपस्या और राष्ट्र-समर्पण का पर्याय है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के शिक्षा मंत्री रहते प्रदेश में REET पेपरलीक जैसा बड़ा प्रकरण हुआ और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ, आज वही व्यक्ति त्याग की मूर्ति संघ के प्रचारकों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
संघ के प्रचारक अपना संपूर्ण जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित करते हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता, राष्ट्रसेवा में लगे स्वयंसेवकों की बराबरी नहीं कर सकते।
डोटासरा द्वारा बार-बार संघ पर अनर्गल बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन किये जा रहे है। उन्होंने मांग की है कि डोटासरा अपने इस बयान के लिए संपूर्ण संघ परिवार और राष्ट्रवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगरा में दशहरा की तैयारी जोर पकड़ने लगी है बच्चों बढ़ो में दशहरा को लेकर काफी उत्साह है।बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों से मिलने के लिए दर-दर भटकने का आरोप, पति ने उच्च पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदीपालया स्कूल घुसबेठी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, हरियाणा के चार जिलों की 600 छात्राओं ने लिया…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां, गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।