Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

M3M फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान।

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
M3M फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान। - नूँह, हरियाणा

एम3एम फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान।

रूप बंसल के 60वें जन्मदिवस पर सेवा दिवस के साथ हुआ सम्पन्न।

तावडू।एम3एम फॉउंडेशन द्वारा रुप बंसल के जन्मदिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार को नूहं, तावडू व गुरुग्राम क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के इस आखिरी दिवस की शरुआत राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय तावडू के शिक्षकगण एवं बच्चों द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम से हुई। ज्ञात हो कि इस विद्यालय का पुनर्निर्माण एम3एम फाउंडेशन द्वारा किया गया है।
सेवा संकल्प अभियान व सेवा दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, टीबी पेशेंट को राशन किट का वितरण किया गया, तावडू से गुड़गांव तक कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए तथा जिन्हें आवश्यकता थी उन्हें राशन, बैगपैक, ट्रॉली बैग आदि वितरित किया गया।

इस पूरे माह को विशेष बनाते हुए और नूहं तावडू क्षेत्र की विशेष आवश्यकताओं को देखते हुए, संस्था द्वारा पूरे माह नशा मुक्ति का सघन अभियान चलाया गया जिसमें युवाओं की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। साथ ही इस वर्ष एम3एम फाउंडेशन द्वारा आयोजित पोषण माह को भी सेवा अभियान को समर्पित किया गया।
इस पूरे माह संस्था द्वारा चलाई गई विभिन्न गतिविधियों से संस्था तावडू और नूहं क्षेत्र के 50,000 से अधिक लोगो का जीवन सकारात्मक रूप से प्रभावित कर पाई।

सेवा दिवस के अवसर पर समाज का कोई वंचित वर्ग ऐसा नही रहा जहां एम3एम फॉउंडेशन के प्रतिनिधियों ने पहुंचने की कोशिश ना की हो। बच्चे, वृद्ध, बीमारी से पीड़ित, श्रमिक आदि सभी वर्गों के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनकी सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर किया गया यह प्रयास जिन भी लोगों तक पहुंचा उनके होठों पर मुस्कान और दिल में यह विश्वास जगाने में कामयाब रहा कि आज भी मानवता जिंदा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!