विधानसभाध्यक्ष ने किये नौ देवी मंदिरों में दर्शन प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की कहा – युवा शक्ति को अराजकता से दूर रहने की मिले प्रेरणा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उदयपुर, 17 अक्टूबर। विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बांसवाड़ा त्रिपुरा सुंदरी मां के दर्शन-आराधना कर शुक्रवार रात्रि उदयपुर पहुंचे देवनानी ने शनिवार को शहर के नौ देवी मंदिरों में नव माता दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि देवी के आशीर्वाद से देश के युवाओं की सर्जन शक्ति में बढ़ोतरी हो और उन्हे अराजकता से दूर रहते हुए देश की समृद्धि में अपना योगदान देनें की प्रेरणा मिले। संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना उत्तरोत्तर बढ़ती रहे।
देवनानी ने शहर के शक्तिपीठों पर पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और श्रृद्धा अर्पित की। उन्होने मेलड़ी माता, आवरी माता, अम्बा माता, बेदला माता, घाटे वाली माता, कालका माता, हस्ती माता, करणी माता, काली माता हाथी पोल मंदिर में दर्शन किए और देवी का अर्चन किया। देवनानी प्रतिवर्ष नवरात्रि में त्रिपुरा सुंदरी और उदयपुर के शक्तिपीठों पर नव माता दर्शन के लिए आते हैं। इस बार उन्होने 32 वीं बार त्रिपुरा सुंदरी दर्शन किए। उदयपुर पहुंचने पर गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया और दर्शन के दौरान विद्याभवन पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अनिल मेहता, पार्षद विजय आहुजा सहित अन्य उनके साथ रहे।
सर्किट हाऊस में लगा मिलने वालों का तांता
महापौर पारस सिंघवी और पार्षद विजय आहुजा ने सर्किट हाउस में देवनानी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होने शहर के विकास को लेकर अपना विजन सामने रखा। देवनानी ने अपनी ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो कैलाश डागा और एमपीयूएटी के कुलगुरू प्रो प्रताप सिंह ने देवनानी मुलाकात के दौरान नई शिक्षा नीति और कॉलेज शिक्षा पर चर्चा की। वेलुएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी देवनानी से भेंट।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रकट की शोक संवेदना
उदयपुर प्रवास के दौरान विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने सिटी पैलेस पहुंच कर पूर्व राजपरिवार सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताश्री के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
गिरीश कुमार वैष्णव
संभागीय ब्यूरो चीफ़
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मरुधरा की धर्मनगरी जोधपुर में वल्लभ संक्रांति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। गुलाबनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर, 17 अक्टूबर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र की ओर से स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘बेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउदयपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा रविवार को उदयपुर के अल्पप्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
पूरी खबर पढ़ें →
पलवल/ भूप सिंह सैनी/रिपोर्टर वंदे भारत होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी और उनकी…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कला । पंचायत राज चुनाव से पहले रियांबड़ी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। अहसान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।