आचार्य नित्यानंदसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : मरुधरा की धर्मनगरी जोधपुर में वल्लभ संक्रांति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। गुलाबनगर स्थित पार्श्व सभा भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
साधु-संतों के सान्निध्य में हुए आयोजन में धर्म आराधना और भक्ति का वातावरण रहा। मारवाड़ जैन श्री संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति-2026 के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव वर्तमान गच्छाधिपति प.पू.
आचार्य श्रीमद् नित्यानंदसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उनके शिष्यरत्न गोडवाड़ केसरी, मरुधरमार्तण्ड एवं तत्वचिंतक प.पू. आचार्य श्रीमद् चिदानंदसूरीश्वरजी म.सा.
आदि ठाणा तथा महासती पूर्णप्रज्ञा श्रीजी (डोली म.सा.) आदि ठाणा का सान्निध्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों के दर्शन कर धर्म आराधना की।
इस अवसर पर गणपत सालेचा, राजेन्द्र सालेचा, टीकम बागरेचा, मांगीलाल बाफना, पृथ्वीराज पारख सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महोत्सव ने समाज में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।