Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

18 Oct 2026, 01:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक - मुख्यमंत्री शर्मा - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों के पालन से रामराज्य की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि आज समाज में अधिकारों की चर्चा अधिक होती है, जबकि कर्तव्यों के प्रति सजगता आवश्यक है।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों के माध्यम से ही हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री जोधपुर जिले के ग्राम केलावा खुर्द स्थित केशव प्रिया गोशाला में आयोजित दिव्य रामकथा एवं नवकुण्डीय यज्ञ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यासपीठ के संत श्री मुरलीधर जी महाराज से आत्मीय भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि संत, महंत और ऋषि-मुनि सदैव समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करते आए हैं। हमारी हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति और परंपराएं आज भी समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य में बिताया गया थोड़ा समय भी जीवन को नई सीख और प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श आचरण और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है।

रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य समाहित हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास संपूर्ण रामायण पढ़ने का समय नहीं है तो वह सुंदरकांड का पाठ अवश्य करे, उसमें जीवन का सार मिलता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने भी कर्म को सर्वाेपरि बताते हुए कर्म करने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले परिवारों में बुजुर्ग बच्चों को रामायण, महापुरुषों एवं ऋषि-मुनियों के प्रेरक प्रसंग सुनाते थे, जिससे नई पीढ़ी को संस्कार और जीवन मूल्य प्राप्त होते थे।

बदलते समय में यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज में समरसता, पारस्परिक सहयोग और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव का भाव आवश्यक है। हमारी संस्कृति पर्वतों, नदियों और वृक्षों में भी ईश्वर का वास मानकर उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखती है।

इस समृद्ध विरासत को संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य, विधि एवं विधि कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के.

विश्नोई, सांसद पी.पी. चौधरी, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, विधायक भैराराम सियोल, अर्जुन लाल गर्ग, अतुल भंसाली, प्रियंका चौधरी, पब्बाराम विश्नोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संतजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी मे प्रोफेसर से मारपीट करने वाले हुए गिरफ्तार।
Karnal18 Oct

कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी मे प्रोफेसर से मारपीट करने वाले हुए गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी मे कल एक लॉ के प्रोफेसर जतिन के साथ मारपीट करने वाले 4 आउटसाइडर्स को पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!