Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

सिकंदराराऊ में 1 नवंबर से सजेगा भव्य 15 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेला

18 Oct 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिकंदराराऊ में 1 नवंबर से सजेगा भव्य 15 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेला - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

सिकंदराराऊ पालिका अध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने ठेकेदार के साथ किया प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ था मेले का प्रस्ताव सिकंदराराऊ । कैनाल रोड स्थित बड़ी पानी की टंकी परिसर में नगर पालिका की जमीन पर आगामी एक नवंबर से लगने वाले 15 दिवसीय भव्य 'दीपावली महोत्सव मेला' की तैयारियां तेज हो गई हैं।

बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने प्रदर्शनी ठेकेदार सुमित गुप्ता (फिरोजाबाद) के साथ मेला स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पालिका कर्मचारियों को जल्द से जल्द पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। बता दें कि विगत दिनों हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से बड़ी पानी की टंकी परिसर में 15 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेला लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पालिका अध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने बताया कि नगर की महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन व त्योहारों की खरीदारी के लिए एक सुरक्षित और सुलभ स्थान पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। पालिका की इस पहल से स्थानीय नागरिकों को अपने ही शहर में मनोरंजन का बेहतरीन साधन मिलेगा।

प्रदर्शनी ठेकेदार सुमित गुप्ता ने बताया कि मेले को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए देश भर के प्रसिद्ध दुकानदारों से संपर्क किया जा चुका है। मेले में बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े झूले, खेल-खिलौने और घरेलू उपयोग के नए-नए सामानों की दुकानें सजाई जाएंगी।

त्योहार के सीजन को देखते हुए सुरक्षा और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25.75 बोतल अवैध देशी शराब बरामद।
Rewari18 Oct

जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25.75 बोतल अवैध देशी शराब बरामद।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)रेवाड़ी जिले में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल
Kurukshetra18 Oct

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो भारत को ”राष्ट्र-नमन” से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी
हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब
Kurukshetra18 Oct

हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन
Kheri18 Oct

बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Azamgarh18 Oct

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु नेशनल टीवी पर अपनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!