लाल हनुमान मंदिर में श्री जय दुर्गा युवक द्वारा गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन !
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कुमारी प्रतीक्षा दुबे ने गरबा नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति, डॉ. अनिल दुबे ने मंडल के कार्यकर्ताओं की सराहना की
इंदौर।
लाल हनुमान मंदिर परिसर में श्री जय दुर्गा युवक मंडल की ओर से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
महोत्सव के दौरान पत्रकार डॉ. अनिल दुबे की पुत्री कुमारी प्रतीक्षा दुबे ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उनके साथ अनेक बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में शुभम यादव सहित गरबा समिति के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यकर्ताओं ने पंडाल की व्यवस्था संभालने के साथ बच्चों को सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पत्रकार डॉ.
अनिल दुबे ने श्री जय दुर्गा युवक मंडल एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ती है।
गरबा महोत्सव ने भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में बच्चों की भागीदारी और समिति के सदस्यों का सहयोग विशेष आकर्षण रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मंदोदरी की सीख ठुकराई, अंगद की ललकार से कांपा रावण दरबार महुली की 80वीं रामलीला के ग्यारहवें दिन…
पूरी खबर पढ़ें →
एमकेडी अग्रिम अकादमी में दशहरा पर्ब धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर 20 फीट ऊंचे…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा पूर्व प्रदान विधायक पठानकोट श्री अश्वनी शर्मा जी राम लीला का उद्घाटन करने के लिए अलग-अलग राम…
पूरी खबर पढ़ें →
बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत टीवी लाइव न्यूज़ महेश निषाद *बल्लारपुर :* 72 विधानसभा बल्लारपुर बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।