Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

बल्लारपुर के कुख्यात दुपहिया चोर गैंग का पर्दाफाश: लॉरेंस और बिसलरी LCB के हत्थे चढ़े, एक फरार, 1.25 लाख का माल जब्त

18 Oct 2026, 05:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बल्लारपुर के कुख्यात दुपहिया चोर गैंग का पर्दाफाश: लॉरेंस और बिसलरी LCB के हत्थे चढ़े, एक फरार, 1.25 लाख का माल जब्त - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चंद्रपुर जिले में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बल्लारपुर के दो शातिर चोर आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गए हैं। स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) चंद्रपुर के वरोरा पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्लारपुर निवासी लॉरेंस और बिसलरी को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार है।

यह कार्रवाई 18 अक्टूबर को चंद्रपुर शहर के वेकोलि पंखा परिसर, मूल रोड पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल की गई एक्टिवा मोपेड सहित कुल 1 लाख 25 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

LCB का वरोरा पथक चंद्रपुर शहर में गश्त पर था। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने वरोरा पुलिस थाने में दर्ज दुपहिया चोरी की वारदात में अपना हाथ होना कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. लॉरेंस उर्फ इशू जॉर्ज दास (उम्र 21 वर्ष), निवासी – सरदार पटेल वार्ड, बल्लारपुर
2. निखील उर्फ बिसलरी रामराकेश निषाद (उम्र 19 वर्ष), निवासी – भगतसिंह वार्ड, बल्लारपुर

इनके पास से 75 हजार रुपये कीमत की बजाज पल्सर NS 125 (MH 34 CF 3993) और 50 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा मोपेड (MH 34 CU 1282) जो गुन्हे में इस्तेमाल हुई थी, जब्त की गई है।

तीसरा आरोपी फरार

इस मामले में तीसरा आरोपी लवकुश उर्फ डू उमेश निषाद (उम्र 24 वर्ष), निवासी – भगतसिंह वार्ड, बल्लारपुर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस कार्रवाई से वरोरा पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्र. 1039/2026, भारतीय न्याय संहिता कलम 303(2) के तहत दर्ज दुपहिया चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

यह पूरी कार्रवाई स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में वरोरा पथक ने की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur18 Oct

सरकार नें डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा कर दी है

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार केंद्र सरकार नें 2025-26 के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए दीपावली त्योहार…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रों में नशा मुक्ति का संकल्प चालक प्रशिक्षणार्थी को किया जागरूक।
Nuh18 Oct

नवरात्रों में नशा मुक्ति का संकल्प चालक प्रशिक्षणार्थी को किया जागरूक।

नवरात्रों में नशा मुक्ति का संकल्प, चालक प्रशिक्षणार्थियों को किया जागरूक नूंह में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता: गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार भी
Rewari18 Oct

रेवाड़ी पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता: गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार भी

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रद्धालुओं की भीड़ में तेंदुए का खौफ: माता के दर्शन को जा रहे 9 वर्षीय कार्तिक को परिवार के सामने उठा ले गया तेंदुआ, दो घंटे बाद ऐसे बचाई जान
*चालीसगांव तालुका के बेटे के बनाए भारत के पहले सोलर-कंट्रोल्ड सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को मशहूर स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया*
Jalgaon18 Oct

*चालीसगांव तालुका के बेटे के बनाए भारत के पहले सोलर-कंट्रोल्ड सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को मशहूर स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया*

मुंबई (रिप्रेजेंटेटिव) - चालीसगांव तालुका के लोंढे गांव के बेटे और लहास ग्रीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के…

पूरी खबर पढ़ें →
काले हिरण मामले में गिरफ्तारी के दौरान सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर से हाथापाई; फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, CCCA ने इस फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
error: Content is protected !!