Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rajgarh

*‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत लॉटरी से 36 युवक-युवतियों का चयन*

18 Oct 2026, 07:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत लॉटरी से 36 युवक-युवतियों का चयन* - राजगढ़, मध्य प्रदेश

*ब्यूरो चीफ निखिल गोयल, जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश*

*‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत लॉटरी से 36 युवक-युवतियों का चयन*

मध्यप्रदेश शासन की राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत जिला राजगढ़ में युवाओं के चयन।
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र युवाओं में से 21 युवक एवं 15 युवतियों, कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

योजना का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों की गतिविधियों एवं दिनचर्या से परिचित कराना तथा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है।

चयनित युवक-युवतियों को योजना के तहत भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की अनुभव यात्रा पर भेजा जाएगा, जहाँ उन्हें देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के जीवन एवं कर्तव्यों को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर; सुश्री उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी; डॉ. शैलेन्द्र मेवाड़े, प्रभारी एनएसएस; महेन्द्र परमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी; डालचंद सौजनिया, प्रभारी स्काउट-गाइड; सुश्री हिना खान, प्रभारी नेहरू युवा केंद्र; श्रीमती कल्पना भंडारी, जिला खेल प्रशिक्षक ग्रेड-1 सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जाग्रति पार्क में ऐतिहासिक बैठक संपन्न,,3, नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन एवं सपथ ग्रहण समारोह
Katni18 Oct

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जाग्रति पार्क में ऐतिहासिक बैठक संपन्न,,3, नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन एवं सपथ ग्रहण समारोह

कटनी। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को जागृति पार्क परिसर में…

पूरी खबर पढ़ें →
मां तारा देवी महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक -डॉ प्रेम कुमार
Gaya18 Oct

मां तारा देवी महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक -डॉ प्रेम कुमार

प्रेस विज्ञप्ति गया, दिनांक – 18 अक्टूबर 2026 माँ तारा देवी महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Lalitpur18 Oct

बाल विवाह मुक्त समाज की ओर कदम: जागरूकता और सख्त कानूनों से बदल रही है तस्वीर।

बाल विवाह मुक्त समाज की ओर कदम: जागरूकता और सख्त कानूनों से बदल रही है तस्वीर। मिशन शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
दुर्गापूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों, रावण दहन एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण l
Gaya18 Oct

दुर्गापूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों, रावण दहन एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण l

*दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों, रावण दहन एवं मूर्ति विसर्जन…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत राजगीरपुर में जागरूकता गोष्ठी, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
Ghazipur18 Oct

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत राजगीरपुर में जागरूकता गोष्ठी, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

खबर गाजीपुर से। जनपद गाजीपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!