Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

*।। संघ के संचलन सामूहिकता , एकता व अनुशासन के प्रतीक – विजयानंद ।।*

18 Oct 2026, 08:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*।। संघ के संचलन सामूहिकता , एकता व अनुशासन के प्रतीक - विजयानंद ।।* - JODHPUR, राजस्थान

*( संघ स्थापना दिवस विजयदशमी उत्सव शुरू , शहर में 9 स्थान से निकले संचलन , रातानाडा में द्विधारा संगम )*
जोधपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर्व के निमित्त शहर में संघ उत्सव आयोजित कर 9 स्थान से पथ संचलन निकाले गए ।
महानगर कार्यवाह भरत जांगिड़ ने बताया कि संघ का शताब्दी वर्ष पूर्व होकर इस बार 101 वर्ष में प्रवेश करेगा ऐसे में हर क्षेत्र से पथ संचलन निकाले जाएंगे । इसी के तहत रविवार को केशव नगर , चोखा नगर , सरदारपुरा, रातानाडा , पुराना शहर , बागर नगर , माधव नगर , मंडोर नगर सहित अन्य स्थान से संचलन घोष की लय ताल से कदम मिलाते हुए निकले ।
केशव नगर के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक विजयानंद ने कहा कि शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष भर में अनेकों जन जागरण के कार्यक्रम आयोजित करते हुए सतत् संपर्क कर व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ने का कार्य किया । इसी का परिणाम युवा पीढ़ी आज बड़ी संख्या में संघ से जुड़ी और राष्ट्रहित में आगे आ रही है ।
उन्होंने कहा कि संघ का संचलन सामूहिकता एकता अनुशासन और विश्वास का प्रतीक है। जो समाज की सज्जन शक्ति में आत्मविश्वास जगाने का काम करता है तो दुर्जनों में भय में व्याप्त करता है।
जनसंख्या असंतुलन पर बात करते हुए कहा कि इसके कारण हिन्दू समाज की जनसंख्या निरंतर कम हो रही है जो चिंता का विषय है , पुरे देश में कुछ ताकते देश को तोड़ने की बात करते है, नक्सलवाद जो भारत में था वो अब समाप्त हो रहा है, भारत दुनिया का सबसे प्राचीन देश है, जहाँ आवश्यकता हुई संघ के स्वयंसेवक समाज की हर परिस्थिति में राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर राष्ट्रीय हित के लिय खडे है, पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन का आह्वान भी किया ।

सरदारपुरा के कार्यक्रम में विभाग प्रचारक महावीर ने कहा कि विजयशमी पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है । उसी प्रकार संघ भी समाज से बुराई को खत्म कर अच्छे लोगों को जागृत कर व्यक्ति निर्माण का कार्य लंबे समय से सतत् कर रहा है।
रातानाडा नगर में हुए द्वि धारा संचलन का संगम सब्जी मंडी चौराहे पर हुए देखने के लिए लोगो ने समय भी मिलाया ठीक समय दोनों संचलन की धाराएं एक होकर प्रताप संघ स्थान पर जाकर विसर्जित हुई ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन
Jhalawar18 Oct

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन

खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार को खानपुर नगर में विजयादशमी उत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
भीम आर्मी ने कथित फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की बर्खास्तगी की मांग
Ghazipur18 Oct

भीम आर्मी ने कथित फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की बर्खास्तगी की मांग

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कामसड़ी में दर्ज कथित…

पूरी खबर पढ़ें →
जोगणिया माता के दरबार में पहुंचे सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
Chittorgarh18 Oct

जोगणिया माता के दरबार में पहुंचे सांसद सी.पी. जोशी, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

रिपोर्टर : दुर्गालाल बोहरा बेगूं/जोगणिया माता। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी जोगणिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!