एक ही गांव के दो घरों में चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रायबरेली। थाना क्षेत्र नसीराबाद के पूरे भवाना मजरे कोलवा गांव में 17 और 18 तारीख की रात अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने एक घर में नीम के पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर आंगन में लगे जाल की सरिया काटी और घर के अन्दर घुसे। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़ा और दूसरे कमरे की दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
इसके पहले चोरों ने एक घर के दरवाजे का कुंडा काट कर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता सरिता पांडेय पत्नी दिनेश कुमार पांडेय वर्तमान में लखनऊ में रहती हैं।
उन्होंने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि परिवार की एक बहू ने उन्हें चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वह सोमवार सुबह लखनऊ से गांव पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से एक तांबे का खखरा, एक पीतल की थार, एक परात, चार पीतल के लोटे, तीन पीतल की थालियां, लगभग चार क्विंटल गेहूं, 50 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर और 3,500 रुपये नकद उठा ले गए।
पीड़िता ने यह भी बताया कि दूसरी घटना में उनके जेठ अनिल कुमार पांडेय के घर में नीम के पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोरों ने दीवार काटकर चोरी की है। उनके घर से चोरी गए सामान की जानकारी नहीं है।
चोरों की यह करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में सामान ले जाते हुए कैद हो गई है, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है।इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। आस्था, इतिहास और परंपराओं का संगम… एक ऐसा शक्तिधाम, जहां मां कालिका के रात्रि में स्वयं श्रृंगार…
पूरी खबर पढ़ें →
बाई के बाग में दुर्गा पूजा पंडाल में माँ दुर्गा और देवी देवताओं के दिव्य दर्शन सवर्ण मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को लेकर आगर-मालवा में तैयारियां तेज हो गई…
पूरी खबर पढ़ें →
धार/ पीथमपुर। धार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. हेमंत हिरोले ने पीथमपुर में असामाजिक तत्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*त्योहार आपसी सद्भाव और एकता बढ़ाते हैं : संतोष कुमार कनौडिया* रुपईडीहाबहराइच। पड़ोसी मित्र नेपाल देश के नेपालगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।