Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

19 Oct 2026, 01:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार ने निभाई भूमिका

कांधला। कस्बे की श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला में पंचवटी में हनुमान जी द्वारा उत्पात मचाने और लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला के दौरान कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले श्री तनुज कुमार के अभिनय की शहर में खूब चर्चा हो रही है।

मंचन के दौरान हनुमान जी के पराक्रम, साहस और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति को दर्शाया गया। पंचवटी में हनुमान जी के उत्पात से लेकर लंका पहुंचने और रावण की लंका में आग लगाने तक के प्रसंगों को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में खास उत्साह पैदा किया। इस दौरान पंडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

हनुमान जी की भूमिका में श्री तनुज कुमार ने अपने अभिनय, संवाद अदायगी और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके अभिनय को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला। रामलीला में उनके शानदार प्रदर्शन की चर्चा कस्बे में बनी हुई है।

रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति, साहस, समर्पण और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालु देर तक लीला का आनंद लेते रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਭਾਰਤ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ.ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨਗੇ
Faridkot19 Oct

ਭਾਰਤ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ.ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨਗੇ

Breaking news.... ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਆਪਣੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Nagaur19 Oct

राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!