,धर्मचक्र प्रवर्तन दिन के चलते 18अक्टूबर से 22अक्टूबर2026 तक की प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

नागपुर दीक्षाभूमि में अनुयायियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में,रखते हुए 18अक्टूबर2026 की सुबह नौ बजे से लेकर 22 अक्टूबर 2026 रात दस बजे तक के लिए दीक्षाभूमि और उसके आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। धर्मचक्र प्रवर्तन दिन के 70वें वर्धपान दिवस के अवसर पर नागपुर शहर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
20 अक्टूबर मंगलवार को नागपुर, दीक्षाभूमि और कामठी स्थित ड्रैगन पैलेस में लाखों की संख्या में बौद्ध अनुयायियों की पहुचने की उम्मीद है। इसके देखते हुए शहर मे की मार्गों पर यातायात मे परिवर्तन किया गया है।
इसके अंतर्गत काशीपुर चौक से माताकचेरी चौक, काचीपुरा चौक से रामदासपेठ स्थित कल्पना बिल्डिंग टी पाइंट, माताकचेरी चौक से कृपलानी टर्निग , माताकचेरी चौक से नीरी रोड टी पाइंट, माताकचेरी चौक से लक्ष्मीनगर चौक तक दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। काचीपुरा चौक से बजाजनगर चौक तक का मार्ग शहर की बसों और एसटी बसों के लिए आरक्षित रखा जायेगा।
नागपुर शहर यातायात पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों से प्रतिबंधित मार्गों पर आने जाने से बचने की और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। जानकारी अनुसार नागपुर दीक्षाभूमि आने वाले बौद्ध अनुयायियों के वाहन पार्किंग के लिए 11 स्थान भी सुनिश्चित किए गए हैं।
इनमे से धरमपेठ साइंस काॅलेज, रानी लक्ष्मीबाई सभागृह, तारकुंडे धरमपेठ हाईस्कूल मैदान, धरमपेठ काॅलेज मैदान, बजाजनगर बाॅलीबाल मैदान, माडर्न हाईस्कूल नीरी, लक्ष्मीनगर जोन कार्यालय, एलएडी काॅलेज, कृपलानी चौक से अजनी रेलवे पुल, के बीच का नया विकास आराखड़ा मार्ग, मूक बधिर विद्यालय- शंकरनारायणन चौक, इंदिरा गांधी अस्पताल के पीछे महानगरपालिका मैदान आदि शामिल है। दक्षाभूमि जाने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन तय किए गए पार्किंग स्थानों पर ही रखें ,जिससे कि मुख्य मार्गों पर और कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वालों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े ।इस दौरान वैकल्पिक मार्ग = जनता चौक से बजाजनगर की ओर जाने वाले वाहन- पंचशील चौक, झांसीरानी चौक, लाइब्रेरी चौक, अलंकार चौक, होते हुए जा सकेंगे।
वैकल्पिक रूप से जनता चौक, कल्पना बिल्डिंग टी पाइंट, लाइब्रेरी चौक, अलंकार चौक और शंकरनगर चौक का रास्ता खुला रहेगा।.जनता चौक से माताकचेरी चौक जाने वाले वाहन = वर्धा रोड ,अजनी पुल चौक, हिंदुस्तान कॉलोनी चौक, यू टर्न और अजनी मेट्रो स्टेशन होते हुए आरपीटीएस मार्ग से जा सकेंगे। अलंकार टाॅकीज चौक से काचीपुरा चौक जाने वाले वाहन = नार्थ अंबाझारी मार्ग, शंकरनगर चौक, विद्यापीठ लाइब्रेरी चौक, झांसीरानी चौक, से होते हुए जा सकेंगे।
लक्ष्मीनगर चौक से माताकचेरी चौक जाने वाले वाहन = आठ रास्ता चौक, का उपयोग कर सकेगे। नीरी टी पाइंट से माताकचेरी चौक जाने वाले वाहन आरपीटीएस और.अजनी चौक का उपयोग कर सकेंगे।
बजाजनगर चौक से लक्ष्मीनगर चौक जाने वाले वाहन = वीएनआईटी चौक और अभ्यंकर नगर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। दीक्षाभूमि परिसर निवासियों और वहां पर स्थित कार्यालयों में जाने वाले नागरिकों के लिए आवश्यक प्रवेश पास की भी व्यवस्था बनाई गई है।
यह प्रवेश पास वर्धारोड स्थित सोनेगांव यातायात परिमंडल के पुलिस निरीक्षक या सोनेगांव पुलिस थाने से भी प्राप्त कर सकतें हैं। कामठी ड्रैगन पैलेस में धर्मचक्र प्रवर्तन दिन कार्यक्रमों में पहुचने वाले अनुयायियों की होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए 19 अक्टूबर सोमवार से लेकर 22 अक्टूबर गुरूवार तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
यातायात पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि परिस्थियों के हिसाब से यातायात व्यवस्था में बदलाव भी हो सकतें हैं। धर्मचक्र प्रवर्तन के दिन होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले अनुयायियों से अपील है कि समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं जिससे कि मार्ग में जाम और मार्ग परिवर्तन के कारण परेशानी से बच सकें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





