Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

धम्मचक्र अनुप्रवर्तन दिन पर बुद्ध विहार में धम्मप्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

20 Oct 2026, 03:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धम्मचक्र अनुप्रवर्तन दिन पर बुद्ध विहार में धम्मप्रबोधन कार्यक्रम संपन्न - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
भिक्षु निवास पाली विद्यालय बुद्ध विहार, विद्यानगर बल्लारपुर के तत्वावधान में मंगलवार, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को धम्मचक्र अनुप्रवर्तन दिन के अवसर पर भव्य धम्मप्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भैय्यालाल मेश्राम के हाथों ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विजय कांबळे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में त्रिशरण, पंचशील, विधायक पंचशील और त्रिरत्न वंदना ली गई, वहीं सोनू खोब्रागडे ने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को 22 प्रतिज्ञाएं दिलाईं।

*धम्मचक्र के 24 आरों का रहस्य बताया*

कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक धम्ममित्र भास्कर भगत ने धम्मचक्र में मौजूद 24 आरों (Spokes) पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि –
– *12 कड़ियां* भवचक्र यानि जीवन के दुखों और पुनर्जन्म के चक्र से संबंधित हैं।
– *बाकी की 12 कड़ियां* उर्ध्वगामी चक्राकार मार्ग से संबंधित हैं, जो मनुष्य को मुक्ति की ओर ले जाती हैं।
– धम्मचक्र अंधकार से प्रकाश की ओर और दुख से दुखमुक्ति की ओर ले जाने वाला मार्ग है।

*मान्यवरों ने व्यक्त किए विचार*

इस अवसर पर परमानंद भडके, बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति के अध्यक्ष अतुल शेंडे, रितेश बोरकर, प्रीतम उमरे आदि ने अपने मनोगत व्यक्त किए और धम्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन धम्ममित्र संपत कोरडे ने किया, जबकि धम्मपालन गाथा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी अवसर पर बुद्ध जयंती उत्सव समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक, उपासिकाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपुर में कांग्रेस के वडेट्टीवार-धानोरकर का विवाद खत्म, पहली बार एक मंच पर आए दोनों धुर-विरोधी
Chandrapur20 Oct

चंद्रपुर में कांग्रेस के वडेट्टीवार-धानोरकर का विवाद खत्म, पहली बार एक मंच पर आए दोनों धुर-विरोधी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS चंद्रपुर जिले की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान
Sonbhadra20 Oct

लक्ष्मण शक्ति से सुलोचना विलाप तक, भावनाओं के सागर में डूबा महुली का रामलीला मैदान

संजीवनी से जागे लक्ष्मण, श्रीराम के बाणों से धराशायी हुआ कुंभकर्ण और लक्ष्मण ने किया मेघनाद का अंत;…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि मेले में सेवा,समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का सम्मान,मैहर कलेक्टर ने चुनरी ओढ़ाकर प्रभारियों का बढ़ाया मान
Maihar20 Oct

नवरात्रि मेले में सेवा,समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का सम्मान,मैहर कलेक्टर ने चुनरी ओढ़ाकर प्रभारियों का बढ़ाया मान

*मैहर शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान व्यवस्थाओं के सफल संचालन में योगदान देने वाले मां शारदा प्रबंध समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
मां शारदा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन,मैहर कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में हुआ नवरात्रि मेला सकुशल संपन्न*
Maihar20 Oct

मां शारदा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन,मैहर कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में हुआ नवरात्रि मेला सकुशल संपन्न*

*मैहर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी के शारदीय नवरात्रि मेले का समापन श्रद्धा आस्था और…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद के माध्यम से एकता का संदेश देने आ रहे हैं पूज्य बागेश्वर धाम सरकार-रवीण उरमलिया जी LIC वाले
Maihar20 Oct

सनातन संवाद के माध्यम से एकता का संदेश देने आ रहे हैं पूज्य बागेश्वर धाम सरकार-रवीण उरमलिया जी LIC वाले

सनातन धर्म के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम सरकार 23 अक्टूबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!