Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

20 Oct 2026, 04:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) बावल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला बड़ा तालाब रेवाड़ी हाल आबाद गांव झाबुआ रोड ढाणी अहीर बावल निवासी जोरावर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 2/3 मार्च की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि अंकित निवासी गांव मंगलेश्वर नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम कर रहा है। जो वह आज गांव के मेन रोड पर स्मैक बेचने के लिए खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंकित निवासी गांव मंगलेश्वर बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 05.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया की उसने अपने गांव के तीन साथी नरेंद्र,नितेश व गौरव को पैसे देकर स्मैक बेचने के लिए लगाया हुआ है। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त पांच आरोपी अंकित,नरेंद्र, नितेश, गौरव व सुनील उर्फ सेठी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव मोहल्ला बड़ा तालाब रेवाड़ी हाल आबाद गांव झाबुआ रोड ढाणी अहीर बावल निवासी जोरावर को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पुछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी प्रभारी अमित पर FIR व निलंबन की मांग
Sitapur20 Oct

बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी प्रभारी अमित पर FIR व निलंबन की मांग

सीतापुर: खाकी और अपराधियों का खुला 'याराना'! बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी…

पूरी खबर पढ़ें →
“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”: दशहरा, धनतेरस व दीपावली को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा। –
Rewari20 Oct

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”: दशहरा, धनतेरस व दीपावली को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा। –

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता": दशहरा, धनतेरस व दीपावली को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
​करोड़पति पुलिसकर्मी का खेल: हेड कांस्टेबल फिरोज खान के पास मिली 64 करोड़ की संपत्ति, 46 प्रॉपर्टी और 21 बैंक खाते उजागर
Indore20 Oct

​करोड़पति पुलिसकर्मी का खेल: हेड कांस्टेबल फिरोज खान के पास मिली 64 करोड़ की संपत्ति, 46 प्रॉपर्टी और 21 बैंक खाते उजागर

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS ​विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj19 Oct

रायबरेली: भैंस चोरी करने वाले 7 शातिर चोर गिरफ्तार, गुरबक्शगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायबरेली: भैंस चोरी करने वाले 7 शातिर चोर गिरफ्तार, गुरबक्शगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता रायबरेली/गुरबक्शगंज। थाना गुरबक्शगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj19 Oct

काले कपड़ों में डीसीपी साहब ने देर रात ट्रांस हिंडन के हुक्का बार पर मारा छापा, 2 चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

गाजियाबाद/ उत्तर प्रदेश काले कपड़ों में डीसीपी साहब ने देर रात ट्रांस हिंडन के हुक्का बार पर मारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!