ओभर लोड वाहनों पर याता यात पुलिस एवं खनिज विभाग की मिली जुली कार्यवाही
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
11 और 29 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड ट्रक हाईवा पकड़े गए। जांच के बाद वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन मालिकों से कुल 5 लाख 872 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ा गया।
कार्रवाई में खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप बाल्मीकि, प्रधान आरक्षक छोटे लाल, आरक्षक दीपक सिंह और प्रधान आरक्षक चालक सुरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध परिवहन से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने के साथ ही सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 3 लाख
872हजार का जुर्माना वशूला एवं हाइवा किया जप्त
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पाली 20/10/2026,पाली पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को लिखित में रिपोर्ट गुड़िया मीणा धर्मपत्नी श्री सुरेश कुमार मीणा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
*BREAKING NEWS - डिबाई, बुलंदशहर* *हेडलाइन: डिबाई में 20 पौवा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, थाना डिबाई…
पूरी खबर पढ़ें →
छाता शुगर मिल आंदोलन: किसानों की मांग कब होगी पूरी? 📢 छाता की बंद पड़ी चीनी मिल को…
पूरी खबर पढ़ें →
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता": दशहरा, धनतेरस व दीपावली को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का संगम, माता रानी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र बांकेगंज (लखीमपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा / उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह राजा साहब की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ बालाजी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।