दिसंबर महीने में होगी युपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज। रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महराजगंज।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 2027 की परीक्षा इस बार फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो रही है जो फरवरी के अन्तिम सप्ताह में समाप्त हो जायेगी विभाग भी इसे लेकर कमर कस चूका है। समय को ध्यान में रखते हुए दिसंबर महीने में ही प्री बोर्ड परीक्षा कराने हेतु सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है ।
दिसंबर महीने में प्री बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी में ही सम्पन्न करा लेनी है। समय से परीक्षाएं सम्पन्न कराने से परीक्षा परिणाम भी समय से जारी होने की उम्मीद है।
इससे छात्र/ छात्राओं को अगली प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहुलियत प्राप्त होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 278 माध्यमिक विद्यालय संचालित है जिनमें इस बार हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में कुल 1 लाख 17 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
सभी विद्यालयो को कोर्स समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है एवं प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कराने हेतु निर्देश दे दिए गये है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामनगीना भारती ने कहा कि युपी बोर्ड परीक्षा के तैयारी के लिए विद्यार्थियों को समय मिले जिसके लिए सभी विद्यालयो को प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने हेतु सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*BREAKING NEWS - डिबाई, बुलंदशहर* *हेडलाइन: डिबाई में 20 पौवा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, थाना डिबाई…
पूरी खबर पढ़ें →
छाता शुगर मिल आंदोलन: किसानों की मांग कब होगी पूरी? 📢 छाता की बंद पड़ी चीनी मिल को…
पूरी खबर पढ़ें →
राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का संगम, माता रानी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र बांकेगंज (लखीमपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। रात 9…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहा सिंह राठौर को लेकर जो न्यूज चलायी गयी है , इसको लेकर यहां बड़ा सवाल यह उठता…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।