Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Palwal

होडल में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, हजारों लोगों ने लिया भाग

21 Oct 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
होडल में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, हजारों लोगों ने लिया भाग - Palwal, हरियाणा

पलवल/ भूप सिंह सैनी/रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़
होडल। होडल के पुराने जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडर्न विद्यालय (जाट हाई स्कूल) में विजयदशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित दशहरा मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम में होडल के विधायक श्री हरेंद्र राम रतन, पूर्व मंत्री श्री हर्ष कुमार, होडल के नगर परिषद अध्यक्ष श्री शीशपाल, विभिन्न वार्डों के पार्षदों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

मेले में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। दशहरा पर्व ने होडल में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा
Maihar21 Oct

मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा

*मैहर किले में महाराजा अक्षयराज सिंह जू देव ने किया श्री बिहारी जू का पूजन-अर्चन, निकली भव्य शोभायात्रा*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!