सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण
फूलपुर (आजमगढ़)। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव जगदीशपुर स्थित सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रबंधक अनिल जी की पहल पर छात्राओं ने प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रावण दहन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय से सजी इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हर स्कूल में होने चाहिए, ताकि बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके। रिपोर्ट सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को पाली, 20 अक्टूबर। पंचायतीराज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को पटाखों में जोरदार विस्फोट…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बदलिया चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
*बड़ी खबर: डिबाई के पिलखना में मनरेगा में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल, BA का छात्र निकला…
पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के साथ राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।