सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण
अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने तथा एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने की स्थिति में नियमानुसार फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदाता सूची में संशोधन, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नामों का नियमानुसार निराकरण और अभिलेखों के सही रखरखाव के बारे में भी बताया गया।
अधिकारियों ने बीएलओ को सही डाटा भरने और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कराने के लिए 21…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल बेवजह है, बिजली निजीकरण का फैसला विनियमक बोर्ड है नाकि सरकार का। सरकार निजीकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।