गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाज़ीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में इलाज करा रहा 26 वर्षीय मरीज तीसरी मंजिल से सीधे नीचे खुले शौचालय के चैंबर में जा गिरा। हादसे के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव निवासी मनोहर कुमार 19 अक्टूबर से टाइफाइड और दिमागी बुखार के इलाज के लिए भर्ती थे। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने पिता शमशेर राम के साथ शौचालय गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें गश आ गई और वह चैंबर के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के गेट की तरफ गिर पड़े। गेट बंद नहीं था, बल्कि सिर्फ सटाकर रखा गया था। गेट खुलते ही मनोहर सीधे नीचे चैंबर में जा गिरे।
मरीज को सिर, चेहरे, हाथ और कमर में चोटें आई हैं। कर्मचारियों और लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच और एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार है।
सबसे बड़ा सवाल हादसे के बाद उठा! जिस गेट पर ताला लगा होना चाहिए था, वह कथित तौर पर ठीक से बंद भी नहीं था। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीसरी मंजिल समेत अन्य मंजिलों के गेटों पर ताले लगवाए, जबकि ग्राउंड फ्लोर के गेट को लोहे की रॉड से बंद किया गया।
अब सवाल यह है कि अगर गेट पहले से सुरक्षित तरीके से बंद थे, तो हादसे के बाद ताले और रॉड लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के इंतजामों की नियमित जांच होती है?
यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News- ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੋਂ ਆਈ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਖਬਰ। ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਈ ਜਾਨ।…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच…
पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर मैहर में 23 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे सनातन संवाद कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी जनता से किए वादों को धरातल पर उतारते हुए नगर विकास को गति देने की दिशा में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।