छोटू सिंह रावणा की भजन प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु, ओपन जिम पार्क का नाम चंद्रशेखर आजाद पार्क रखा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगु | नगरपालिका की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन छापरा स्कूल के सामने स्थित ओपन जिम पार्क में सांवलिया सेठ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ रहे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा ने की।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, भजन गायिका प्रियंका जांगिड़ एवं राकेश प्रजापति ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रोता झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
इस अवसर पर बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ एवं भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने ओपन जिम पार्क का नाम चंद्रशेखर आजाद पार्क' रखा। कार्यक्रम के दौरान बेगूं की बालिकाओं ने रानी पद्मिनी के जौहर का जीवंत मंचन भी किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कूड़ी, ईओ गोपाल जीनगर, थानाध्यक्ष चम्पाराम, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आंचलिया, तेजमल बोहरा, सतीश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़, मदनगोपाल धाकड़, कैलाश शर्मा, वृद्धि चंद कोठारी, सुनील पगरिया, दिलीप अग्रवाल, सीपी जोशी, श्यामलाल पहाड़िया,नगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद
भाजपा नगर अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू, महामंत्री राकेश गुर्जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला चुण्डावत, कुलदीप डिडवानिया एवं नरेश सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगरपालिका स्टाफ, चिकित्सा विभाग का स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी, पत्रकार तथा नगर के हजारों गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच संचालन आशुतोष भट्ट ने किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

श्री गंगानगर जिले में त्योहारी का सीजन जोरो पर है।और इस सीजन में शहर के आस पास हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव: पहले चरण में 63.81% मतदान, नाई में सबसे ज्यादा 79 फीसदी वोटिंग 10 पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकला:राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से वार्ड संख्या 11 से मंडल सदस्य पद के प्रत्याशी सलीम सोलंकी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखानपुर। पंचायत चुनाव को लेकर कंवरपुरा-मड़वालान ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वार्ड 8…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का समापन नारनौल-: स्थानीय शहर की अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगिरीश कुमार वैष्णव प्रथम चरण: लोकतंत्र के महापर्व में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।