रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गत 20 सितंबर को बावल रोड पर स्थित गांव भवाड़ी में चल रहे तेल के अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बिछाला निवासी ओम प्रकाश, जिला खैरथल तिजारा के गांव नानगेड़ी निवासी फकरुदीन, जिला खैरथल तिजारा के गांव इसरोदा निवासी चिरंजी लाल, जिला खैरथल तिजारा के गांव जोड़िया निवासी शेर सिंह व असबीर के रुप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 सितंबर को पुलिस टीम ने गांव भवाडी में छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 2100 लीटर पेट्रोल, 540 लीटर डीजल और 1300 लीटर केमिकल/थिनर कुल करीब 4000 लीटर तेल का जखीरा बरामद किया था। इसके साथ ही मौके से 22 खाली ड्रम और तेल परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया था। इस मामले में पुलिस ने थाना मॉडल टाउन में आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी जितेन्द्र निवासी गांव भवाड़ी व जिला फरीदाबाद के बड़खल निवासी हनीफ खान को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त पांच और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बिछाला निवासी ओम प्रकाश, जिला खैरथल तिजारा के गांव नानगेड़ी निवासी फकरुदीन, जिला खैरथल तिजारा के गांव इसरोदा निवासी चिरंजी लाल, जिला खैरथल तिजारा के गांव जोड़िया निवासी शेर सिंह व असबीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी रेवाड़ी का कड़ा संदेश:
इस बड़ी कार्रवाई के बाद रेवाड़ी एसपी श्री हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि रेवाड़ी से तेल चोरी के इस खेल को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों की शिकायत देता है, तो रेवाड़ी पुलिस उस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के लिए हमेशा तत्पर है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







