Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

23 Oct 2026, 06:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला 'साधना शृंखला' (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) तथा भारत सरकार के Capacity Building Commission के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों में रूपांतरित करने के विषय पर आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला 'साधना शृंखला' (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह जी एवं CBC की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान जी की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर UNNATI Capability Index तथा National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया। साथ ही, सरकारी कार्मिकों के प्रशिक्षण में देश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों तथा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Sādhana Shrinkhla – 2026 की यह कार्यशाला विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखने तथा अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में हुए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
Mahoba23 Oct

कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल

महोबा: साल 2009 में शुरू हुई अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण ने गंज गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में अरमापुर मेले में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला
Kanpur Nagar23 Oct

कानपुर में अरमापुर मेले में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला

थाना अर्मापुर क्षेत्रान्तर्गत दशहरे के अवसर पर आयोजित मेले में लगे ग्रेविटी झूले के आज अचानक क्षतिग्रस्त होने…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के चुनाव के अंदर उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 81.05% मतदान, राजस्थान के पहले चरण में सबसे आगे रहा उदयपुर का क्षेत्र
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल
Kheri23 Oct

बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल

वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे विभिन्न दलों के समर्थक, शाम 4 बजे तक होगा मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!