Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें – कलेक्टर

23 Oct 2026, 10:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें - कलेक्टर - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

माइनिंग क्लोजर एवं सीएसआर मद की समीक्षा बैठक आयोजित

सूरजपुर / कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माइनिंग क्लोजर एवं सीएसआर मद की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, लंबित कार्यों की प्रगति एवं अधोसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्रीमती जमील ने सीएसआर मद से संचालित एवं लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए लंबित प्रस्तावों की स्वीकृति एवं प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अधोसंरचना संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के समग्र विकास एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए एसईसीएल के सीएसआर मद का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें उन्होंने जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।
माइनिंग क्लोजर की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को रिक्लेमेशन प्लान आगामी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन कार्य पूर्ण होने के पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तथा भूमि पुनर्स्थापन संबंधी कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही माइनिंग क्लोजर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का एजेंडा प्रस्तुत करने तथा लंबित प्रकरणों पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्धारित कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा,माइनिंग ऑफिसर श्री भूषण पटेल, संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर, इंदौर के प्राचार्य श्री सुधीर महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “एजुकेशन लेगेसी लॉरिएट अवार्ड 2026” से सम्मान
गाजीपुर: 13 साल से पढ़ा रहे शिक्षक की बीए डिग्री पर उठे सवाल, निलंबन और वेतन वसूली की तैयारी
Ghazipur23 Oct

गाजीपुर: 13 साल से पढ़ा रहे शिक्षक की बीए डिग्री पर उठे सवाल, निलंबन और वेतन वसूली की तैयारी

शैक्षणिक दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच तेज, जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंध समिति को…

पूरी खबर पढ़ें →
गोवा एआई टेक कॉन्क्लेव 2026 का मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने किया उद्घाटन
North Goa22 Oct

गोवा एआई टेक कॉन्क्लेव 2026 का मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने किया उद्घाटन

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पणजी स्थित आईनॉक्स कोर्टयार्ड में दो दिवसीय गोवा एआई टेक…

पूरी खबर पढ़ें →
सिहावा में 31 अक्टूबर को होगा श्री राज मानस संघ का 27वां वार्षिक महाधिवेशन
Dhamtari22 Oct

सिहावा में 31 अक्टूबर को होगा श्री राज मानस संघ का 27वां वार्षिक महाधिवेशन

धमतरी /नगरी:- सप्तऋषियों की तपोभूमि और चित्रोत्पल्ला पतित पावनी महानदी के उद्गम स्थल सिहावा की पावन धरा पर…

पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है
Bilaspur22 Oct

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surajpur22 Oct

शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार मेला

सूरजपुर। / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!