Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

दौलतपुरा क्लस्टर लगातार दूसरी बार बना जनरल चैंपियनशिप विजेता

24 Oct 2026, 10:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दौलतपुरा क्लस्टर लगातार दूसरी बार बना जनरल चैंपियनशिप विजेता - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर : दुर्गालाल पालीवाल

बेगूं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीपुरा में आयोजित 24वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में दौलतपुरा क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जनरल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में दौलतपुरा, डोराई और मेघपुरा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अध्यापक मुकेश कुमार धाकड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दौलतपुरा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने कबड्डी, जिम्नास्टिक, लंबी कूद और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनोपपुरा की छात्राओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा के खिलाड़ियों ने खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिम्नास्टिक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनकेसर के छात्र प्रथम तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अनोपपुरा के प्रदीप धाकड़ ने प्रथम तथा हरिपुरा की दिव्यांशी धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में प्रदीप धाकड़ और 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी धाकड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ के छात्र वर्ग में अनोपपुरा की टीम प्रथम तथा छात्रा वर्ग में हरिपुरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान मोतीपुरा ग्रामवासियों की ओर से खिलाड़ियों के लिए शानदार भोजन एवं पारितोषिक व्यवस्था की गई। इस उपलब्धि में क्लस्टर प्रभारी दिनेश चन्द्र धाकड़, मुकेश कुमार धाकड़, विकास जांगिड़, रामघणी नागर, मनेश व्यास, नेहा रानी सोनी तथा कोच हरीश पंचोली, गोविन्द कुमावत और दिलीप सिंह गुर्जर सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लगातार दूसरी बार जनरल चैंपियनशिप जीतने पर खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अग्रवाल समाज की डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मोबाइल-982 8 139 709
Sirohi24 Oct

अग्रवाल समाज की डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मोबाइल-982 8 139 709

आबूरोड़ में अग्र समाज की डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब, गरबा की धुन पर झूमे सैकड़ों अग्रबंधु होटल…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को
Jhansi24 Oct

राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को

राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को झाँसी। खो-खो…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
Jhalawar24 Oct

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।
Pali24 Oct

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की सभा का आयोजन।

गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की…

*जनता विद्यालय सिटी ब्रांच, बल्लारपुर के छात्रों ने राज्य स्तरीय लाठी स्पर्धा में जीता स्वर्ण और रजत पदक – कोलकाता राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन*
Chandrapur24 Oct

*जनता विद्यालय सिटी ब्रांच, बल्लारपुर के छात्रों ने राज्य स्तरीय लाठी स्पर्धा में जीता स्वर्ण और रजत पदक – कोलकाता राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन*

वन्दे भारत टीवी न्यूज़ महेश निषाद *बल्लारपुर :* जनता विद्यालय सिटी ब्रांच, बल्लारपुर के छात्रों ने अपने खेल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!