Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली विशाल रैली।

25 Oct 2026, 05:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली विशाल रैली। - मुंगेर, बिहार

रामलीला मैदान से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का होगा संकल्प — राजेश कुमार मिश्रा
मुंगेर, 25 अक्टूबर 2026।
मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निर्णायक संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” के तहत विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी आवाज को और बुलंद करेगी।
उन्होंने कहा कि “चलो दिल्ली” अभियान के तहत मुंगेर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान की रैली में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे।
राजेश कुमार मिश्रा ने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता के वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है। लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अशोक पासवान, अर्जुन प्रसाद सिंह, शशांक रंजन, राकेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार यादव, चंदन सिंह, बसंत सिंह, कमाल अहमद, बी क निराला, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, संजय पोद्दार, सुशील कुमार झा, रूप कुमार यादव
“वोट की रक्षा होगी, लोकतंत्र की रक्षा होगी और संविधान की रक्षा होगी।”

राजेश कुमार मिश्रा
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।
Munger25 Oct

स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।

प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन।
Munger25 Oct

लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन।

प्रेस विज्ञप्ति ऑल बिहार लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में मुंगेर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेव पोर्टल का किया शुभारंभ, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027का कर टन रेजर आयोजित l
Gaya24 Oct

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेव पोर्टल का किया शुभारंभ, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027का कर टन रेजर आयोजित l

**दिनांक: 24.10.2026** **प्रेस विज्ञप्ति** **उद्योग विभाग, बिहार सरकार** माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!