कोटा में स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज का चतुर्थ डांडिया उत्सव आयोजित, बच्चों और महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोटा। स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज की ओर से 24 अक्टूबर को केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित सत्येश्वर महादेव पार्क में चतुर्थ डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चले इस उत्सव में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य आयोजनकर्ता जया शर्मा, सहयोगी रुचिका गुप्ता, निर्णायक (जज) मोनिका माहेश्वरी, वार्ड 53 के पार्षद सुनील गौतम तथा वार्ड 89 के पार्षद पुरुषोत्तम यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की प्रशंसा की तथा उनका हौसला बढ़ाया।
उत्सव के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस और बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मोनिका माहेश्वरी ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा आपसी मेलजोल और उत्साह को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डांडिया प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक रंगों और उल्लास से भरपूर चतुर्थ डांडिया उत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वार्ड 8 के चुनाव कार्यालय का शुभ मुहूर्त में फीता काटकर उद्घाटन, 28 अक्टूबर को कमल के फूल…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ में PET परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी कतारें मेरठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में सरपंच उम्मीदवार श्यामलाल सुथार के घर चार गांवों की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। नगर में रविवार को महिला सेवा संगठन मातृशक्ति की ओर से हरिओम मैरिज गार्डन में सृजन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
🚩🇮🇳 जाति से पहचान मिल सकती है, लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले हर दलित बाबा साहब डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न आज राजकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।