बहोरीबंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 264 ग्राम गांजा एवं के साथ दो ब्यक्तीयो को मोटर साइकिल के साथ पकड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है जिनके निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस स्टाफ ने दिनांक 23/10/2026 को दो आरोपी से 01 किलो 264 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल के जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । बहोरीबंद पुलिस को अपराध पतासाजी एवं भ्रमण के दौरान ग्राम कुआं भटगवा रोड पुलिया के पास पर दो व्यक्ति एक काले रंग की बिना नंबरी बजाज पल्सर मोटर साइकिल पर बैठे हुये जाते दिखे जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पूछताछ करने पर मोटर साइकिल पर सामने बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीलमन उर्फ मन्नू केवट पिता वीरन केवट उम्र 33 साल नि ग्राम खाडा थाना अनूपपुर एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुशील उर्फ भूरा यादव पिता रामसहाय यादव उम्र 52 साल नि ग्राम बंधा हरदुआ थाना सिहोरा का होना बताया संदेह होने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की व दोनों के आधिपत्य की मोटरसाइकिल में लगे काले बैग की तलाशी ली गई जो काले रंग के बैग मे पीले रंग की पन्नी मैं हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो तौल पर कुल 01 किलोग्राम 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 15,000/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमती 80,000/- रुपए कुल मशरूका 95,000/- रुपए को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 539/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
इस कार्य में,,सहा उप निरीक्षक चूड़ामणि पाण्डेय, प्र.आर 414 भोलाराम गुप्ता , आरक्षक 564 मोहित साहू, आरक्षक बृजेश ठाकुर, आरक्षक 412 नरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही है
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दिगौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड: फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को किया पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम् सिंह बिसेन की रिपोर्ट शहडोल, आज के…
पूरी खबर पढ़ें →
🚩🇮🇳 जाति से पहचान मिल सकती है, लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले हर दलित बाबा साहब डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
,पेटलावद में लाखों की डायलिसिस मशीन 4 माह से बंद 35 से अधिक मरीज परेशान, आखिर कब शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर के समाजसेवी रमापति गौतम ने माँ शारदा की महिमा की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत भाषा…
पूरी खबर पढ़ें →
सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।