वाराणसी।
भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'Indian Air Force Day Aerial Display-2026: Wings Over Ganges' में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
काशी के आकाश में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस एवं सामर्थ्य का भव्य प्रदर्शन देखकर नया उत्तर प्रदेश राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से अभिभूत है।