Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

आजमगढ़ फुलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह कार एक्सीडेंट

26 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आजमगढ़ फुलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह कार एक्सीडेंट - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के पालम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 निवासी 45 वर्षीय कुंदन कुमार झा दो दिन पहले अपनी पत्नी सरिता (42), बेटे कुश (9) और वेद (6) के साथ पटना स्थित अपने घर गए थे। रविवार सुबह वह अपने परिवार और मित्र अमित (42) के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। कार कुंदन कुमार चला रहे थे। इसी दौरान फूलवरिया टोल प्लाजा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 के राहतकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

यूपी-112 के कर्मचारी धनेश प्रसाद के अनुसार, चिकित्सकों ने घायलों को हल्की एमएम चोटें आने की जानकारी दी। वहीं, सीएचसी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि घायलों की चोटें गंभीर नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot26 Oct

ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਐਤਕੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਈਕਾਟ

Breaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
*‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से चंद्रपुर का सर्वांगीण विकास किया – विधायक सुधीर मुनगंटीवार, 25 हजार युवाओं के साथ जनवरी 2027 में भव्य युवा सम्मेलन का ऐलान*
Chandrapur26 Oct

*‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से चंद्रपुर का सर्वांगीण विकास किया – विधायक सुधीर मुनगंटीवार, 25 हजार युवाओं के साथ जनवरी 2027 में भव्य युवा सम्मेलन का ऐलान*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ महेश निषाद चंद्रपुर महारष्ट्र *चंद्रपुर :* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jaipur26 Oct

बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर…

पूरी खबर पढ़ें →
CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने काल भैरव मंदिर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
Ujjain26 Oct

CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने काल भैरव मंदिर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने काल भैरव मंदिर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं को समय पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!