पारिवारिक कल के वजह से महिला ने फांसी लगाई

पारिवारिक कलह से विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
मुहम्मदाबाद,( मऊ) । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला कोडरा में सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, शोभा पत्नी अवनीश उम्र 26 वर्ष जिसकी शादी नवंबर 2024 को हुई थी दोनों के बीच एक सात वर्ष का बच्चा भी है सुबह विवाहिता का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वह काफी परेशान थी। इसी बीच उसने घर में दरवाजा बंद कर पंखे के हक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना सबसे पहले विवाहिता के मायके हलधरपुर मऊ को दिया मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता हरिनारायण ने इसकी सूचना लखनऊ रह रहे अपने लड़कों को दिया आननं फानन में सभी मौके पर पहुंचे और लगभग 2 बजे दिन में
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि विवाहिता के पिता हरि नारायण द्वारा तहरीर मांगी गई है तहरीर मिलने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






