रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विनोद कुमार ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव सहित बढ़ते साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया। इसके अलावा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए।
साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव बारे किया जागरूक:
प्रबंधक थाना रोहड़ाइ ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी (OTP) किसी से साझा करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत '1930' नंबर पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार करता है या नशा बेचता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपने-अपने गांवो में नियमित रूप से ठीकरी पहरा लगवाना सुनिश्चित करें ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवो में शरारती तत्वों व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखे तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर दे। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने मौजिज व्यक्तियों से गांवों में अधिक से अधिक उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा की ठीकरी पहरे के दौरान पुलिस गश्त की भी हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।