Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

प्रस्फुटन समितियो का प्रशिक्षण कार्यक्रम

28 Oct 2026, 06:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रस्फुटन समितियो का प्रशिक्षण कार्यक्रम - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा—मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जिला रतलाम के अंतर्गत विकासखंड जावरा के ढोढर सेक्टर की पांचों प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम रिछाचांदा में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री युवराज सिंह जी पंवार ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, जनभागीदारी, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण, आदर्श ग्राम, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों को समाज हित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के उपाध्यक्ष श्री रमेश जी धाकड़ ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा ग्रामीण विकास के कार्यों को गति मिलती है। वहीं प्रशिक्षणार्थी एवं समिति के पदाधिकारी श्री विनोद जी पांडे ने उपस्थित सभी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में परामर्शदाता देवी सिंह राठौर ने ngo प्रबंधन में किए जाने वाले कार्यों पर उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्री देवी सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ढोढर सेक्टर की पांचों प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें श्री विनोद जी पाटीदार परामर्शदाता सागर बरसोलिया , अर्जुन माली, घनश्याम जी पाटीदार, नंदकिशोर माली, पूनमचंद जी पाटीदार, विनोद कुमार पांडे, घनश्याम जी, दिनेश जी, दिवाकर पांडे, अर्जुन सागर जी, पिंकी कुंवर चौहान, रवीना चंद्रावत, मीना कुंवर, किरण पाटीदार, राजेश कुंवर सोलंकी, रमेश जी धाकड़, अंकुर पांचाल, देवी लाल चौधरी, प्रभु लाल धनगर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा कर बैंकों से समन्वय के निर्देश: मेडबंदी चकरोडों पर अवैध कब्जों और ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में लगेंगी चौपालें: राशन एवं खाद वितरण में
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਦਫਤਰ ਜ਼ਿਲਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫਸਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸ਼ਵ ਗੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ

ਦਫ਼ਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ, ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸ਼ਵ ਗੋਇਲ…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|
Indore28 Oct

जिला जेल में प्रहरी की करतूत! वर्दी की आड़ में कैदियों तक नशा पहुंचाने वाले प्रहरी को ड्यूटी से हटाया|

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे | जिला जेल में कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले वर्दीधारी जेल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya28 Oct

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वो एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित l

प्रेस विज्ञप्ति *अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* गया, दिनांक:…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!