कैमूर में बाल अधिकारों पर विशेष पहल, बच्चों को बिना डर अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भभुआ (कैमूर)।** जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर की ओर से गुरुवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के पांच विद्यालयों में बाल सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के तहत GEMS स्कूल, बारे; गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, चैनपुर; सेवा निकेतन उच्च विद्यालय, बरहुली; उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहुयन तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दतियावां में कार्यक्रम निर्धारित किए गए।
बच्चों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, सम्मान पाने तथा शोषण, हिंसा और उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार है। किसी भी अनुचित व्यवहार, धमकी या असहज स्थिति का सामना करने पर चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षक, प्रधानाचार्य या किसी भरोसेमंद वयस्क को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों को ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ का संदेश देते हुए अपनी समस्याएं बिना भय के साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों की बात गंभीरता से सुनने और उनकी सुरक्षा व गरिमा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. शैल सहित प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति के सदस्य, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स को अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के लिए नामित किया गया था। अभियान के माध्यम से बच्चों में विधिक जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित बचपन के प्रति परिवार, विद्यालय एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया।
( अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 14.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा कोंच थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…
पूरी खबर पढ़ें →
*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाब में पराली जलाने के 5,785 मामले दर्ज, 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना अस्पतालों में बढ़ी सांस के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।