Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन -स्वामी प्रबोधानंद गिरी

29 Oct 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन -स्वामी प्रबोधानंद गिरी - HARIDWAR, उत्तराखंड

चंडीघाट से बैरागी कैंप तक नए घाटों का निर्माण कराए मेला प्रशासन
-स्वामी प्रबोधानंद गिरी
हरिद्वार, 29 अक्टूबर। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने मेला प्रशासन से बैरागी कैंप में नए घाटों का निर्माण कराने की मांग की है।

स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि बैरागी कैंप में नए घाट बनने से कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए मेलाधिकारी सोनिका दिन रात कड़़ी मेहनत कर रही हैं।

शहर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कई स्थानों पर घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है।

स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मेला प्रशासन को इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि हरिद्वार में प्रयागराज महाकुंभ मेले जैसी घटना ना हो।

इसके लिए चंडीघाट से बैरागी कैंप तक गंगा किनारे नए घाटों का निर्माण किया जाए। नए घाटों का निर्माण होने से श्रद्धालु सुविधा पूर्वक स्नान कर सकेंगे और हरकी पैड़ी पर भीड़़ का दबाव कम होगा।

अत्यधिक भीड़ के चलते प्रयागराज में जिस प्रकार की घटना हुई है, उससे भी बचाव हो सकेगा। इसलिए पुराने घाटों को तोड़ने के बजाए नए घाट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि नए घाटों का निर्माण कराने में कुंभ मेलाधिकारी सक्षम हैं। मेलाधिकारी और उनकी टीम संतोषजनक कार्य कर रही है।

लेकिन कुछ अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। मेला प्रशासन समन्वय के साथ काम करे और खराब सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

जिससे कि कुंभ मेला भव्य और सकुशल संपन्न हो सके। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने में केवल दो महीने का समय शेष बचा है।

कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सरदार मनजीत सिंह संतों की भावनाओं को समझते हुए कार्यो में तेजी लाएं। जिससे दिव्य और भव्य कुंभ मेले का सपना साकार हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, बाजारों में रही रौनक
Moradabad29 Oct

कांठ: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, बाजारों में रही रौनक

कांठ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन…

पूरी खबर पढ़ें →
प्राचीन ज्ञान सम्पदा के संरक्षण, संवर्धन और समकालीन जीवन में उसकी प्रासंगिकता को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है यह सम्मेलन : राज्यपाल डॉ. बिसेन*
Haridwar29 Oct

प्राचीन ज्ञान सम्पदा के संरक्षण, संवर्धन और समकालीन जीवन में उसकी प्रासंगिकता को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है यह सम्मेलन : राज्यपाल डॉ. बिसेन*

*प्रेस विज्ञप्ति* *प्राचीन ज्ञान सम्पदा के संरक्षण, संवर्धन और समकालीन जीवन में उसकी प्रासंगिकता को समझने का महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
धार्मिक आयोजन ‘गुणगान मेरे श्याम का’ संपन्न, सुर साम्राज्ञी चेताली राठौर के भजनों पर झूमे भक्त
Indore29 Oct

धार्मिक आयोजन ‘गुणगान मेरे श्याम का’ संपन्न, सुर साम्राज्ञी चेताली राठौर के भजनों पर झूमे भक्त

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर इंदौर: गोटवाल परिवार के तत्वावधान में भव्य आयोजन:- 'गुणगान मेरे श्याम का'…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!