Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 12नवंबर तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश l

30 Oct 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 12नवंबर तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश l - गया, बिहार

*सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 12 नवंबर तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश*
गया, 29 अक्टूबर 2026, सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित विभाग 12 नवंबर 2026 तक अपने निर्धारित कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यों में तेजी लाएं तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष एवं समय पर लाभ मिल सके। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता नहीं बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा का हर हाल में पालन किया जाए।
बैठक के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करें। कार्यों की प्रगति में आ रही बाधाओं को चिह्नित करते हुए उनका त्वरित समाधान किया जाए, ताकि सभी निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा के भीतर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सुचारू रूप से पहुंच सके।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में उपसभापति नीलम देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें 11 करोड़ 35 लाख 56 हजार 696 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं तर खिशाला झळ! दरमहा 10,000 रुपयांपर्यंत निर्वाह भत्ता द्यावा लागणार, अन्यथा होणार कारवाई
धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की
Jaipur23 Nov

धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की

*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतवेला ट्रस्ट ने किया आयोजन, पुष्पवर्षा कर
error: Content is protected !!