पत्थलगांव।** नगर के ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय का मैदान इन दिनों शराब पीने वालों की हरकतों के कारण बदहाली का शिकार होता नजर आ रहा है। मैदान की सीढ़ियों पर शराब की खाली बोतलें और टूटी हुई कांच की किरचें बिखरी पड़ी हैं।
सार्वजनिक परिसर में इस तरह की लापरवाही न केवल मैदान की साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि यहां आने वाले विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही हैगौरतलब है कि महाविद्यालय परिसर के भीतर संकल्प छात्रावास और इंडोर स्टेडियम भी स्थित हैं। ऐसे में मैदान में शराब पीकर खाली बोतलें फेंकने और उन्हें तोड़कर चले जाने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।
कांच के टुकड़े मैदान और सीढ़ियों पर बिखरे रहने से विद्यार्थियों सहित यहां आने वाले लोगों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं, छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और सहज आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
सार्वजनिक शैक्षणिक परिसर में इस तरह की गतिविधियों से भय और असहजता का माहौल बन सकता है।