महिला से 1970000 जेवर की ठगी तंत्र-मंत्र से रकम दो गुना का लालच तीन गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भोपाल में तंत्र-मंत्र और रकम दोगुनी करन का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये और कीमती जेवर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को ग्रह शांति कराने, पूजा-पाठ से परेशानियां दूर करने और उसकी रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद उससे अलग-अलग किस्तों में 7.16 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए और 12.54 लाख रुपये नकद ले लिए गए। आरोपियों पर करीब 625 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण हड़पने का भी आरोप है।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशा यादव, उसके पति हरीश कुमार और परिचित श्यान को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 11 ग्राम सोना बरामद किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ जेवर कैपरी बैंक, आईआईएफएल गोल्ड लोन और मुथूट गोल्ड लोन में गिरवी रखकर उन पर कर्ज लिया गया था। पुलिस अब संबंधित संस्थानों में रखे जेवरों को फ्रीज कराने और बाकी आभूषण बरामद करने की कोशिश कर रही है।
इस मामले में अपराध क्रमांक 135/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और ठगी की रकम के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। जीवन में कुछ सीख ऐसी होती हैं, जो बड़े-बड़े उपदेशों से नहीं, बल्कि छोटी-सी समझाइश से मिलती…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत गाडाघाट में हुआ दर्दनाक सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसागर, वंदे भारत लाइव सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी पर पूर्व में उठ चुका है भर्ती के एवज में कथित धनराशि मांगने का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।