आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: फूलपुर नागा बाबा सरोवर बदहाल, जिम्मेदारों की अनदेखी से नागरिकों में नाराजगी
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। फूलपुर नगर स्थित नागा बाबा सरोवर की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सरोवर परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और क्षतिग्रस्त सुविधाओं को देखकर जिम्मेदारों की उदासीनता साफ नजर आ रही है।
सरोवर परिसर में कई जगहों पर टूटी हुई ईंटें बिखरी पड़ी हैं। लखनऊ-बलिया मार्ग की तरफ सरोवर की टूटी सड़के को लगभग दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। वहीं परिसर में लगे फव्वारे की मशीन गायब होने की बात सामने आ रही है। सीमेंटेड कुर्सियां भी जगह-जगह से टूटी हुई हैं, जिससे लोगों को बैठने में परेशानी हो रही है।
नगर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल की बदहाल स्थिति पर अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है।
अब सवाल यह है कि फूलपुर नगर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल जी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देंगे? क्या नागा बाबा सरोवर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा, या फिर यह ऐतिहासिक स्थल इसी तरह उपेक्षा का शिकार बना रहेगा?
जनहित में सवाल — आखिर कब सुधरेगी नागा बाबा सरोवर की हालत?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मऊ : 01 नवंबर 2026 को जनपद मऊ में यातायात माह नवंबर–2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 पाली के ग्राम पहाड़जमनी में कथित धर्मांतरण का मामला! पास्टर सामे लाल का नाम आया सामने, सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकारों की एकजुटता ही पत्रकारों को बनायेगी मजबूत जिला प्रेस क्लब झाबुआ की जंबो टीम घोषित, अनुभवी चेहरों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* प्रकृति का एक ऐसा अनोखा नजारा मौजूद है, जिसे…
पूरी खबर पढ़ें →
निजामाबाद से विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज, भारत रक्षा दल ने चलाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर भाजयुमो की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।